बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल बिहार में बन जाएगी महागठबंधन की सरकार, 2 बजे नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कल बिहार में बन जाएगी महागठबंधन की सरकार, 2 बजे नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना. कल यानी बुधवार को बिहार में नयी सरकार बन जाएगी। बुधवार दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद शाम को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। इस मौके पर तेजस्वी यादव भी उनके साथ राजभवन में मौजूद थे।

तेज प्रताप ने किया ट्वीट

शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी देते हुए राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्विट किया, 'माननीय मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री जी का कल अपराहन 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।' राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी जाने के बाद ही शपथ ग्रहण की चर्चा शुरू हो गयी थी, जो अब तय हो गया है।

भाजपा का विरोध प्रदर्शन

नीतीश के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही बिहार भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक की। इसमें नीतीश कुमार, राजद और महागठबंधन के खिलाफ कैसे मोर्चा खोला जाए, इस पर चर्चा हुई। इसी कड़ी में भाजपा ने 10 अगस्त को पटना में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके बाद इस प्रदर्शन का दायरा बढ़ाकर 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

पिछले कई दिनों से बिहार में सियासी ऊआपोह की स्थिति थी, जिसका आज खत्म हो गया है। आखिरकार मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने का फैसला ले लिया। नीतीश ने भाजपा को झटका देते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। अब वे महागठबंधन का हिस्सा बन गये हैं। जल्द ही नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन जाएगी, इसका आधारशिला रख दिया गया है।

बिहार एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, इसकी आधारशिला रख दी गयी है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद भी जदयू, भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। हांलाकि यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। जदयू फिर भाजपा से हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल हुई थी।


Suggested News