बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल दो विशेष विमान से बिहार के लोगों की यूक्रेन से होगी वतन वापसी, किराये का पूरा खर्च बिहार सरकार देगी

कल दो विशेष विमान से बिहार के लोगों की यूक्रेन से होगी वतन वापसी, किराये का पूरा खर्च बिहार सरकार देगी

पटना. यूक्रेन में जारी संकट के बीच वहां कई बिहारी फंसे हुए हैं। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को आश्वस्त किया है कि वहां फंसे बिहार के लोगों को बिहार सरकार अपने खर्च पर वापस बिहार लाएगी। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार को यूक्रेन से बिहार के लोगों को को लेकर दो विमान मुम्बई और दिल्ली में लैंड करेंगे।

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा कि, 'यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।'

 केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद।'

'कल यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी।'

Suggested News