बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के पर्यटन सचिव पहुंचे लौरिया, ऐतिहासिक अशोक स्तम्भ का लिया जायजा

बिहार सरकार के पर्यटन सचिव पहुंचे लौरिया, ऐतिहासिक अशोक स्तम्भ का लिया जायजा

BETTIAH : पश्चिमी चम्पारण के लौरिया में अशोक स्तंभ का ऐतिहासिक महत्व है। जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग लौरिया आते हैं। लेकिन कई वर्षों से उत्तर बिहार में आने वाले बाढ़ के कारण अशोक स्तम्भ भी पानी से घिर जाता है। इसका जायजा लेने के लिए आज बिहार सरकार के पर्यटन सचिव संतोष कुमार लौरिया पहुंचे। 

इस मौके पर उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में सम्राट अशोक के द्वारा बनाए लौरिया के अशोक स्तंभ के महत्व को जाना। साथ ही अशोक स्तंभ के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीँ उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होनेवाले अशोक स्तंभ परिसर की वस्तु स्थिति का भी मुआयना किया।

मौके पर डीएम कुंदन कुमार, डीडीसी, एसडीएम, बीडीओ आदित्य दीक्षित, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे। आधे घंटे रुकने के बाद पर्यटन सचिव बगहा के लिए रवाना हो गए। 


बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News