बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोगों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, एक ने गंवाई जान, छह की हालत गंभीर, इस जिले की है घटना

लोगों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, एक ने गंवाई जान, छह की हालत गंभीर, इस जिले की है घटना

KHAGADIYA : खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत होन की खबर है। वहीं  6 अन्य श्रद्धालु घायल बताये जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। हादसे में घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए अगुवानी गंगा घाट जा रहे थे। इसी दौरान परबत्ता थाना इलाके के महेशलेटमोर के बाद गाड़ी ओवरलोड होने का कारण पलट गई। जिसमें ट्रॉली में सवार सभी लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान भूखो देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से  सभी घायलों को रेफरल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया है। 


Suggested News