बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में सड़क पार कर रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

कैमूर में सड़क पार कर रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

KAIMUR : जिले के से है जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के लहुरबारी बहुआरा पुल के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग व परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस और अंचलाधिकारी ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी समझाने बुझाने के दौरान अंचलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया की मृतिका के परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जायेगा। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ। पुलिस ने जाम को छुड़ाकर आवागमन बहाल कराया। 

मृतक महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के अहीवास गांव की रहने वाली बताई जा रही है जो अपने मायके सलथूआ गांव जा रही थी। मृतक महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीँ एक्सीडेंट करने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है। घटना के संबंध में मोहनिया थाने के सब इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था। अंचल अधिकारी के आश्वासन पर करीब तीन घंटे के बाद जाम हटा कर आवागमन को बहाल करा दिया गया है। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

उधर बांका जिले में अमरपुर- शाहकुंड मुख्य मार्ग में चतुर्वेदी आश्रम के समीप बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की  इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक अधेड़ की पहचान गोपालपुर गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गयी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मनोज यादव चतुर्वेदी आश्रम अपने बासा के समीप सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अमरपुर की ओर तेजगति से जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ गौरव कुमार ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन भागलपुर में इलाज के दौरान मनोज यादव का मौत हो गयी। वहीं बाइक चालक सजौर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का बताया जा रहा है। जिसे मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

कैमूर से देवब्रत और बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News