बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आये दो भाई, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आये दो भाई, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय के गढ़पुरा और बखरी मुख्य पथ के कुमरटोल गाँव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर साईकिल सवार एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौंत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कुमारटोल वार्ड 14 निवासी आनंदी महतो के 6 वर्षीय नाती आयुष कुमार के रूप में की गई है। मृतक के मामा रंजीत महतो ने बताया कि मेरा दो भांजा आयुष एवं छोटू साइकिल से सड़क पर निकला ही था कि अनियंत्रित गति से आ रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर दोनों को बुरी तरह रौंद डाला। इस दौरान दोनों बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिजनों ने इलाज के लिए आयुष कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा लाया जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल छोटू को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है जहां उसकी स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। घटना के बाद गढ़पुरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सीपी महतो मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। जानकारी के अनुसार छोटे भाई के छठी में शामिल होने आयुष ननिहाल आया था।

बताया जाता है कि मृतक आयुष अपने छोटे भाई के छठी में भाग लेने नानी गांव आया था। मृतक समस्तीपुर जिले के मालदह निवासी रंजीत महतो का पुत्र आयुष था।जबकि घायल आयुष का मौसेरा भाई फुहिया निवासी जितेंद्र महतो का पुत्र छोटू था। परिजनों ने बताया कि आयुष के छोटा भाई की मौंत महज 2 वर्ष पूर्व कुमारटोल में ही करंट लगने से हो गई थी। बताते चलें कि घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वही बच्चे की मां समेत परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग मृतक के घर पहुंच कर लोगों को ढांढस बता रहे हैं। लेकिन अनायास हुए इस हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं। वहीं इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा बखरी और गढ़पुरा पथ को जाम कर दिया है। फिलहाल कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हैं।

बेगूसराय से जय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News