बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुल पर चढ़ने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, 2 की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

पुल पर चढ़ने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, 2 की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

SUPAUL : जिले के सरायगढ़ गनपतगंज इलाके में एक ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे तीन लोग दब गए। जिसमें 2 लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे तीसरे व्यक्ति को गंभीर स्थिति में इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सरायगढ़ गणपतगंज पथ में लालगंज गांव समीप नहर पर बने  पुल पर चढ़ने के दौरान एक ट्रेक्टर  पलट गया। इसी दौरान पुल बगल में स्थित मकान के तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इस घटना में जहां 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक को काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। 

इधर घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सरायगढ़ गनपतगंज पथ को जाम कर घंटो हंगामा किया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की नोकझोंक भी हुई। हंगामा कर रहे लोगो का कहना था कि नहर पर पुल निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने दोनों साइड एप्रोच  नहीं बनाया है, जिसकी वजह से आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है।

बाद पुलिस के वरीय अधिकारियो के काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। जिसके बाद पुलिस ने दोनो लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सुपौल से प्रमोद की रिपोर्ट

Suggested News