दर्दनाक हादसा : खाद्य प्रसंस्करण कारखाने में लगी आग, तीन की मौत, 9 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

दर्दनाक हादसा : खाद्य प्रसंस्करण कारखाने में लगी आग, तीन की

DESK. एक खाद्य प्रसंस्करण कारखाने में  शनिवार सुबह आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है. पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल सुबह करीब 3:35 बजे मिली और सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचे, जहां आग लगी थी। घटना के समय नौ लोग कारखाने के अंदर थे। उन्हें तुरंत नरेला के एसएचआरसी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था, तो गैस की एक पाइपलाइन में गैस लीक हो गई। इससे आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया। मृतकों की पहचान श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपा (42) के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान पुष्पेंद्र (26), आकाश (19), मोहित कुमार (21), रवि कुमार (19), मोनू (25) और लालू (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।