बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : हल में फंसने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : हल में फंसने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के बसौर गांव में खेत जोतने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना आज शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के मटौड़ा के रहनेवाले उदय पासवान के रूप में हुई है। जो खेत मे फसल लगाने से पूर्व खेत को ट्रैक्टर से जोतने के कार्य मे लगा था। 

इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे की तरफ गिर पड़ा। जिससे ट्रैक्टर के हल में फंसने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उनके चीत्कार से आसपास लोग भी गमगीन हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक उदय घर से काम पर जाने के लिए बोलकर निकला था। लेकिन इसी बीच यह हादसा हो गया। जिससे परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। 

पटना से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News