बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

29 और IPS अफसरों का ट्रांसफर: विनय कुमार बनाये गए बिहार पुलिस भवन के MD, शिवदीप लांडे बने सहरसा के DIG

29 और IPS अफसरों का ट्रांसफर: विनय कुमार बनाये गए बिहार पुलिस भवन के MD, शिवदीप लांडे बने सहरसा के DIG

पटना. बिहार सरकार ने आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट भी जारी की है। दूसरी लिस्ट में 29 आईपीएस अफसर हैं। विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक सह अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक अमरेंद्र कुमार अंबेडकर को महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के पद पर पदस्थापित किया गया है। एडीजी आतंकवाद निरोधक दस्ता एस रविंद्रन को अपर पुलिस महानिदेशक खेलकूद प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।मिथिला के आईजी अजिताभ कुमार को एडीजी प्रोविजन बनाया गया है।

पटना के आईजी संजय कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था,तिरहुत  आईजी गणेश कुमार को पुलिस महा निरीक्षक तकनीकी सेवाएं, पुलिस महा निरीक्षक मुख्यालय राकेश राठी को आईजी पटना ,डीआईजी विनय कुमार को पुलिस महा निरीक्षक मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। डीआईजी प्रणाम प्रांतोष कुमार दास को आईजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो , डीआईजी मुंगेर पंकज सिन्हा क तिरहुत डीआईजी, ललन मोहन प्रसाद को आईजी मिथिला, डीआईजी जितेंद्र मिश्रा को अपर महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी, डीआईजी बेगूसराय राजेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार, सहायक पुलिस महा निरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा, डीआईजी शाहाबाद पी कन्नन को डीआईजी विशेष निगरानी इकाई, शिवदीप लांडे को डीआईजी सहरसा, डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी प्रेमलथा को डीआईजी निगरानी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं एसएसपी पटना उपेंद्र शर्मा को डीआईजी शाहाबाद, सत्यवीर सिंह को डीआईजी बेगूसराय, एसपी सुपौल मनोज कुमार को डीआईजी विशेष सशस्त्र पुलिस पटना, समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल 14 कीम को डीआईजी एसटीएफ, भागलपुर के एसएसपी निताशा गुड़िया को डीआईजी बिहार पुलिस अकादमी राजगीर, एसपी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग संजय कुमार को डीआईजी मुंगेर, कटिहार के एसपी विकास कुमार को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी, एसपी रेल कटिहार दिलीप कुमार को डीआईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता, अश्विनी कुमार को डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, एसपी निगरानी अमजद अली को डीआईजी नागरिक सुरक्षा, सहायक पुलिस महा निरीक्षक अरविंद ठाकुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक गिरी रक्षा वाहिनी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Suggested News