बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेटिंग वाले अंचलाधिकारियों का भी ट्रांसफर! 30 अंचल में नए CO की पोस्टिंग..37 को नई जिम्मेदारी

सेटिंग वाले अंचलाधिकारियों का भी ट्रांसफर! 30 अंचल में नए CO की पोस्टिंग..37 को नई जिम्मेदारी

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में  राजस्व सेवा के 37 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इनमें से कई अंचलों के अंचलाधिकारी भी शामिल हैं । सबसे खास बात यह की वैसे खास और चहेते अंचलाधिकरियो का भी स्थानांतरण किया गया है जिन्हें सेटिंग की बदौलत जून महीने में मलाई वाला जगह मिला था। इनमें से दानापुर के अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा भी शामिल हैं । मुकुल कुमार झा का पटना जिले के एक अंचल से दानापुर का अंचलाधिकारी बनाने पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।तब कहा गया था कि परफॉर्मेंस खराब होने के बाद भी सेटिंग की बदौलत उन्हें अच्छा जगह मिला है। हालांकि इसबार भी मुकुल कुमार झा को दानापुर से हटाकर हाजीपुर सदर का अंचलाधिकारी बनाया गया है। 

वही जून महीने में मोतिहारी सदर में अंचलाधिकारी बने संतोष कुमार सुमन को भी वहां से हटाते हुए साहेबगंज का अंचलाधिकारी बनाया गया है। जून महीने में संतोष कुमार सुमन के स्थानांतरण को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे। वही पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अजीत कुमार लाल को बेलागंज का अंचलाधिकारी बनाया गया है ।राकेश कुमार को साहेबगंज के अंचलाधिकारी से हटाकर गोपालगंज सदर का CO बनाया गया है।

जबकि निशिकांत को प्रभारी अंचल अधिकारी चेहराकला, अखिलेश प्रसाद शर्मा जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे उन्हें प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जमुई में पदस्थापित किया गया है। बेलागंज के अंचलाधिकारी सत्येंद्र प्रताप मधुकर को बंदोबस्त पदाधिकारी नालंदा में पदस्थापित किया गया है। प्रभात कुमार को मानसी का अंचलाधिकारी सोहन राम को राजपुर, पंकज कुमार को कुदरा, रमन कुमार को खुटौना, वासुकी नाथ श्रीवास्तव को शाहपुर, संजय कुमार सिंह को कोईलवर, राजकुमार को आरा सदर, कन्हैयालाल को बिहटा, चंदन कुमार को फुलवारी शरीफ, जितेंद्र सिंह को बाढ़, भास्कर मंडल को अथमलगोला, अमृत राज बंधु को दानापुर, शिवकुमार शर्मा को विक्रम, विजय कुमार राय को कल्याणपुर, पिंटू कुमार को तुरकौलिया, शिवाजी सिंह को मोतिहारी सदर, विद्यानंद झा को श्रीनगर, कृष्ण मोहन कुमार को सनहौला, अशोक कुमार मंडल को जगदीशपुर, विनोद कुमार को विथान, संतोष कुमार को वारिसनगर, अशोक यादव को विभूतिपुर, अरुण कुमार को सिंधिया, पंकज कुमार झा को सराय रंजन, नारायण बैठा को सरैया का अंचलाधिकारी बनाया गया है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News