बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश की इस नामी गिरामी कंपनी में क्रेन चलाएंगे ट्रांसजेंडर, 12 को मिली नौकरी

देश की इस नामी गिरामी कंपनी में क्रेन चलाएंगे ट्रांसजेंडर, 12 को मिली नौकरी

N4N DESK : दुसरे देशों की तरह भारत में भी ट्रांसजेंडर को बराबरी का मौका दिया जा रहा है। कई क्षेत्रों में उन्हें नौकरियां दी जा रही है। इसी कड़ी में टाटा ग्रुप ने भी ट्रांसजेंडर के लिए सराहनीय पहल की है। टाटा स्टील ने 12 ट्रांसजेंडर को नौकरी दी है। कंपनी में इन्हें क्रेन ऑपरेटर की नौकरी दी गयी है। बताया जा रहा है की सभी कर्मचारी टाटा स्टील के ओडिसा के कलिंग नगर प्लांट में काम करेंगे। बताते चलें की टाटा स्टील की ओर से पहले भी ट्रांसजेंडर को नौकरी दी गयी है। दिसंबर 2021 में टाटा स्टील के बोकारो डिवीजन में 14 ट्रांसजेंडर को नौकरी दी गई थी। इन्हें यहां प्लांट के खदान में हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर्स का जिम्मा दिया गया था।

कंपनी की ओर से कहा गया है की हमारा उद्देश्य लेस्बियन, गे, बाय-सेक्सुअल, ट्रांसजेंडर व क्वीर के लिए समाज में फैली रुढ़िवादिता को तोड़ना है। टाटा स्टील के डाइवर्सिटी और इन्क्लूजन पहल का उद्देश्य वर्तमान वर्कप्लेस पर सभी को सम्मान देने का है। सभी की आवाज सुनी जाए और उन्हें उनकी जिम्मेदारी दी जाए। कंपनी ने कहा कि हम लगातार ट्रांसजेंडर्स के लिए एक बेंचमार्क वर्कप्लेस को तैयार करेंगे। इन सभी को एक साल के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद ये क्रेन ऑपरेटर्स का काम करेंगे। कंपनी इन कर्मचारियों को भी सभी तरह की सुविधाएं देगी। टाटा स्टील ने 2025 तक कुल कर्मचारियों का 25% हिस्सा अलग वर्कफोर्स के रूप में रखने का उद्देश्य तय किया है।

बताया जा रहा है की टाटा स्टील की इस पहल से अन्य कम्पनियाँ भी इस तरह की पहल कर सकती है। जिससे ट्रांसजेंडर के प्रति भी लोगों की भावना में बदलाव आएगा। उन्हें अपनी रोजी रोटी चलाने का मौका मिलेगा। 

Suggested News