बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चेकिंग के दौरान फंस गए : दो पिस्टल- गोलियों के साथ और बीयर के साथ पकड़ाए युवक, इस जगह से लौटने के दौरान पकड़ाए

चेकिंग के दौरान फंस गए : दो पिस्टल- गोलियों के साथ और बीयर के साथ पकड़ाए युवक, इस जगह से लौटने के दौरान पकड़ाए

ARA :  कृष्णगढ थाना की पुलिस ने मंगल वार की देर रात करीब दो बजे के आस पास वाहन जाँच के क्रम मे बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध को पकड़ कर जांच किया तो पुलिस के होश उड़ गई। पुलिस ने जांच के क्रम मे दोनों युवक के पास से दो पिस्टल पांच जिंदा कारतूस एक बीयर का बोतल बरामद किया। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह से भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे। उसी बीच कृष्णगढ थाना प्रभारी ने सरैया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवको मे विक्रांत कुमार पिता हीरालाल आनंद नगर थाना नगर और आशुतोष कुमार पिता बलिराम सिंह ब्रहमपुर मटियरा थाना कोइलवर शामिल है। 

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछ ताछ कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास पिस्टल कहां से आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

Suggested News