बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन में फंसे, होमगार्ड बहाली में दौड़ पास किये दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन में फंसे, होमगार्ड बहाली में दौड़ पास किये दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

औरंगाबाद. पुलिस लाइन में शुक्रवार को होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन दो मुन्नाभाई पकड़ में आ गये। दरअसल दोनों ही दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के बदले में दौड़ लगा रहे थे। दोनो दौड़ में सफल भी हो गये। जिन उम्मीदवारों के बदले में ये दौड़े, उन्हे तो इनके सफल होते ही लगा कि उनकी तो लॉट्री लग गई, लेकिन लॉट्री का इनाम यानी होमगार्ड की नौकरी मिलने से पहले ही उनकी उम्मीदों पर ऐसा पानी फिरा कि अब वे गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते फिर रहे हैं।

हुआ यह कि होमगार्ड की बहाली में जिला प्रशासन ने दौड़ में सफल होनेवाले अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन का इंतजाम किया था। बहाली में सेटिंग करने वालो को इसकी उम्मीद ही नहीं थी। इसी वजह से जैसे ही बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन हुआ, वैसे ही दोनों मुन्नाभाई पकड़े गये। दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए औरंगाबाद के जिलधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के बदले में पकड़े गये दोनो लोग दौड़ लगा रहे थे, उनकी भी पहचान हो गयी है।

दोनों नकली अभ्यर्थियों के साथ ही दोनों असली उम्मीदवारों पर भी प्राथमिकी होगी और वे भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होमगार्ड बहाली का पुख्ता प्रबंध किया गया है। इस कारण किसी भी प्रकार से गड़बड़ी नहीं होने दी जाएंगी, जो लोग गड़बड़ी का प्रयास करेंगे, वे जेल जाएंगे।

Suggested News