बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा : बेटे की बारात निकलने से पहले मां की मौत, शादी होने के बाद उठेगी अर्थी

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा : बेटे की बारात निकलने से पहले मां की मौत, शादी होने के बाद उठेगी अर्थी

औरंगाबाद. जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। बेटे की बारात निकलने से पहले मां की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला के शव को घर के बगल में रखा दिया है। शनिवार को बेटे की बारात जाएगी। शादी होने के बाद रविवार की सुबह मां की अर्थी उठेगी। यह घटना जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के मस्तलीचक गांव की है।

शनिवार की दोपहर मस्तलीचक गांव निवासी 72 वर्षीय महिला बुधनी देवी की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वो अपने बेटे की शादी के लिए दामाद परसी निवासी रामाश्रय यादव के साथ बैंक से पैसे निकालने गई थी। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से पैसे लेकर लौटने के दौरान मस्तलीचक मोड़ के समीप औरंगाबाद-पटना एनएच 139 पर वो बाइक से अचानक गिर गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए।

मृतका के घर से बारात निकलने की रस्म अदायगी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही मां की मौत की खबर मिल गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका बुधनी देवी के सबसे छोटे बेटे रणधीर कुमार की बारात मदनपुर थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा जाना था। इसकी तैयारी चल रही थी। 16 फरवरी को रणधीर का तिलक चढ़ा था। आज बारात जानी है। इससे पहले यह हादसा हो गया।


Suggested News