बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दर्दनाक सड़क हादसा...दो लोगों की मौत अन्य घायल...

दर्दनाक सड़क हादसा...दो लोगों की मौत अन्य घायल...

पटना : बिहार के बेगूसराय मे आज बड़ा सड़क हादसा हुआ ।जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वही कई घायल हो गय।जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास अनियंत्रित ऑटो पलट गया।जिससे यात्रियों से भरे ऑटो के पलटने से घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे मे ऐसा कहा जा है कि ऑटो पर सवार होकर करीब दस यात्री सहरसा से गंगा स्नान के लिए सिमरिया जा रहे थे। मृतक की पहचान सहरसा निवासी शांति देवी व रंजू देवी के रूप में हुई है।। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद ने बताया है कि हादसे अबतक जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों को घटनास्थल व सदर अस्पताल भेजा गया है।

Suggested News