बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर के खड़गपुर झील पर घूमना नाबालिगों को पड़ा महंगा, दबंगों ने खून से भरवाई प्रेमिका की मांग, वीडियो वायरल

मुंगेर के खड़गपुर झील पर घूमना नाबालिगों को पड़ा महंगा, दबंगों ने खून से भरवाई प्रेमिका की मांग, वीडियो वायरल

Desk. बिहार के मुंगेर जिले में प्रेमी युगल की शादी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ दबंग युवकों ने एक प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की की जबरन मांग भरवा दी। इसके लिए लड़के का अंगुली पत्थर से काटवाया और फिर खून से लड़की की मांग भरने को मजबूर किया। यह घटना मुंगेर के हवेली खड़गपुर झील की बतायी जा रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के खड़गपुर झील एक प्रेमी जोड़ा घूमने आये थे। यहां पर पहले से मौजूद 6 दबंग लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ बदतमीजी करने लगे। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पहले उनका नाम-पता पूछा। इसके बाद लड़के को पत्थर से अपनी अंगुली काटने को कहा। इसके बाद अंगुली के खून से लड़की की मांग भरने को कहना।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग हैं। लड़का बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का निवासी है, जबकि लड़की शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी वासा गांव की रहने वाली है। वह हवेली खड़गपुर में रहकर पढ़ाई करती है। दोनों के बीच बीते दो माह से अफेयर बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस कहा कहना है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगा।


Suggested News