बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विदेश घूमना हुआ आसान, अब बिना वीजा के ही भारतीयों को इन देशों में मिलेगा सैर का मौका

विदेश घूमना हुआ आसान, अब बिना वीजा के ही भारतीयों को इन देशों में मिलेगा सैर का मौका

PATNA: अगर आप भारतीय हैं और आपके पास वीजा नहीं लेकिन आप दूसरे देश में जाना घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आप 90 दिनों के लिए बिना वीजा के पास देशों को घूम सकते हैं। जिसके लिए आपको स्पेशल सुविधा भी दी जाएगी। दरअसल, आज दुनिया देखने की सबसे ज्यादा चाहत भारत का युवा वर्ग में देखी जा सकती है। इसका फायदा हम भारतीयों के साथ-साथ दूसरे देशों को मिलता है। जहां देशों की टूरिज्म के जरिए अच्छी कमाई होती है तो भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिल जाती है। इसी तर्ज पर दुनिया के 62 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री ऑफर करते हैं।

पहले देश की बात करें को वो है भारत का मित्र देश भूटान। भूटान घूमने के लिए सबसे करीब और सस्ता है। अच्छी बात यह भी है कि यहां भारतीयों को 15 दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलती है। हिमालय में बसा ये देश अपनी हरियाली, बर्फ से ढकी चोटी, मठों और आध्यात्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हवा लोगों को प्रकृति से जुड़ते हैं। 

बिना वीजा घूमने के लिए दूसरा देश है मॉरीशस- हिंद महासागर के बीचों बीच बना ये तटीय दे मॉरीशस अपने बेहद खूबसूरत बीच, क्रिस्टल क्लियर पानी, फन, एडवेंचर, फैमिली टाइम और हनीमून के लिए फेमस है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्पॉट है। मॉरीशस में ठहरने के लिए बेहद आलीशान रिजॉर्ट हैं जो आपको बेहद स्वादिष्ट व्यंजन ऑफर करते हैं। भारतीय इस देश में बिना वीजा के 90 दिन तक रह सकते हैं। 

तीसरा डोमिनिका- यह एक कैरिबाई देश है, जो नेचर आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस देश में भारतीय 6 महीने तक बिना वीजा के सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहां के पिटॉन्स नेशनल पार्क में आप 1,342 मीटर ऊँचा ज्वालामुखी देख सकते हैं। 

चौथा थाईलैंड- थाईलैंड को साउथ एशिया का स्वर्ग भी कहते हैं जहां आप 30 दिन वीजा फ्री घूम सकते हैं। ये जगह अपने भव्य मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक जगहों और बीच के लिए फेमस है। यहां दुनियाभर से कपल और यूथ हॉलीडे एंजॉय करने आते हैं। इस देश ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा को 11 नवंबर 2024 तक बढ़ा दिया है।

पांचवा मलेशिया- मलेशिया ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 31 दिसंबर 2024 तक वीजा फ्री एंट्री मंजूर कर दी है। इस देश में ऊंची आलीशान इमारतों के अलावा एक शानदार नाइट लाइफ, बेहतरीन खाना, ऐतिहासिक प्लस मॉर्डन माहौल, खूबसूरत समुद्र तट और वन्यजीवों से भरे नेशनल पार्क भी हैं।

Editor's Picks