बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, डिप्टी सीएम रेणु देवी ने जताया शोक

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, डिप्टी सीएम रेणु देवी ने जताया शोक

बेतिया. बिहार की उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित किया. आज जिलाध्यक्ष भाजपा दीपेंद्र सर्राफ की अध्यक्षता में सुप्रिया रोड स्थित उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के सभागार में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल जी ने कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है. ऐसे नेता विरले जन्म लेते हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और धर्म की रक्षा एवं गरीबों के उत्थान में समर्पित कर दिया था. वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि कल्याण सिंह जी का मुख्यमंत्री कार्यकाल शिक्षा में बदलाव, शासन में शुचिता के लिए याद किया जाएगा. कल्याण सिंह जी के साथ काम करने का जो अनुभव रहा, उसे रेणू देवी ने उपस्थित जन से साझा किया.

श्रद्धांजलि सभा को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद एवं पूर्व विधायक चनपटिया, प्रकाश राय ने भी संबोधित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. 


Suggested News