बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में तिरंगा का अपमान, आशोक चक्र की जगह लगाया चांद-सितारा, वीडियो वायरल

वैशाली में तिरंगा का अपमान, आशोक चक्र की जगह लगाया चांद-सितारा, वीडियो वायरल

वैशाली. जिले में तिरंगा का अपमान हुआ है। तिरंगा में आशोक चक्र की जगह चांद-सितारा लगा दिया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आन-फानन में वायरल झंडा को उतार कर जप्त कर लिया है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र की पाठन टोली का है। हांलाकि इस वीडियो की न्यूज4नेशन पुष्टि नहीं करता है।

बता दें भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश के हर घर में तिरंगा फहराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है। साथ ही पीएम ने लोगों से अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल में भी तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।

वगीं चांद सितारा चिन्ह एक धर्म विशेष से जुड़ा हुआ है। मुस्लिम धर्म के फ्लाइग में चांद सितारा होता है। हरे रंग के फ्लाइग में चांद-सितारा होता। इस बीच वैशाली में तिरंगा में चांद सितारा लगा कर घर पर फहराया गया है। इसका वीडियो वायरल होने पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने झंडा जब्त किया है।


Suggested News