बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में घरेलू विवाद से परेशान शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी, पुलिस हिरासत में पति

पटना में घरेलू विवाद से परेशान शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी, पुलिस हिरासत में पति

पटना. राजधानी में एक शादीशुदा महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। साथ ही अपने पिछे दो बच्चे को छोड़ गयी। बताया जा रहा है कि महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। मामला पटना के जककनपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली है। पति राहुल से बराबर किसी बात को लेकर घर में कलह हुआ करता था। राहुल पेशे से ड्राइवरी का काम करता है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इलाके में किराये के माकन में रह रही थी।

पांच वर्ष पूर्व दोनों का विवाह हुआ था। महिला अपने अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की को छोड़ खुदकुशी कर ली। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। वही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Suggested News