बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के संग रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर कर लिया बड़ा फैसला... विवाहिता ने खुद ही उजाड़ ली अपनी दुनिया

पति के संग रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर कर लिया बड़ा फैसला... विवाहिता ने खुद ही उजाड़ ली अपनी दुनिया

PATNA : पटना में एक पत्नी ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। वारदात के बाद परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर संपतचक निवासी मोनू साव की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व रामशरण साहू की बेटी रूबी कुमारी से दुल्हन बाजार थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद मोनू साल के तीन बेटे हुए। रोजी-रोटी की तलाश में मोनू साहू अपनी पत्नी और ससुराल के सदस्यों के साथ चेन्नई कमाने के लिए चले गए थे। 1 माह पूर्व मोनू  के ससुराल में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए मोनू 8 फरवरी को अपने ससुराल आया था। मोनू के मामा राजू साव ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि मोनू शराब के नशे में एक जगह गिरा पड़ा है। सूचना पाकर मोनू के परिजन फतेहपुर गांव पहुंचे। गांव पहुंचते हैं मोनू की खोज खबर लेने लगे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ससुराल के लोग भी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। 

मोनू के परिजनों ने न्याय की गुहार के लिए दुल्हन बाजार थाना पहुंचे। थाना में उन्होंने पुलिस को सारी बातें बताई। पुलिस ने मोनू के शव की तलाश के लिए उनके ससुराल वालों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस को यह बताया गया कि मोनू का शव जमुई फतेहपुर के नजदीक एक गांव में छुपा कर रखा गया है। पुलिस ने इस मामले में जब पड़ताल की तो मोनू का शव पुआल की गांड में छुपाया हुआ मिल गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोनू का उसके ससुराल वालों से बहुत अच्छा रिश्ता नहीं था। परिवार वालों ने बताया कि मोनू की पत्नी रूबी कुमारी बार-बार अपने पति को मारने की धमकी देती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी रूबी ने ही अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मोनू की पीट-पीटकर हत्या कर डाली है।

 इस मामले में दुल्हिन बाजार थाना प्रभारी अशोक कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोनू के परिजनों के द्वारा हत्या का मामला आवेदन में लिख कर दिया गया। इस मामले में मोनू की हत्या गला दबाकर और बेरहमी से पीट-पीटकर करने का आरोप मोनू की पत्नी रूबी कुमारी सहित उनके साथ ससुर और साला पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सबको शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मोनू के ससुराल के सभी लोग घर बंद कर फरार हो गए हैं।

Suggested News