बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने बच्चों संग तालाब में लगा दी छलांग, एक की बची जान, दो की मौत

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने बच्चों संग तालाब में लगा दी छलांग, एक की बची जान, दो की मौत

BEGUSARAI : पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपने  दो बच्चों संग तालाब में कूद गई।  इस हादसे में महिला और उसकी दो साल की बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं महिला का बेटा बांस की बल्ली पकड़कर पानी से बाहर निकल गया। 

घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। बताया जाता है कि रविवार देर रात महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी। मृत महिला की पहचान बहुआरा निवासी रणधीर राम की पत्नी सविता देवी (28) और उसकी पुत्री मुस्कान कुमारी (2) के रूप में हुई है। इस घटना में पुत्र आदित्य कुमार कुमार अपनी जान बचाने में सफल हो गया।

सास के साथ हुआ था झगड़ा

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि सास और बहू सबिता देवी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी से नाराज बहू ने अपने बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी। आदित्य पानी से बाहर निकल चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। मृतका का पति कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है।

Suggested News