बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ से बेहाल: खगड़िया के सुदूरवर्ती इलाकों में जहां नहीं पहुंची सरकारी सहायता, वहां जाप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

बाढ़ से बेहाल: खगड़िया के सुदूरवर्ती इलाकों में जहां नहीं पहुंची सरकारी सहायता, वहां जाप नेताओं-कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

KHAGARIA: सात नदियों से घिरा खगड़िया प्रत्येक साल बाढ़ का दंश झेलता है। हर साल ही जन अधिकार पार्टी के नेता सहित पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव लोगों के साथ रहते है। लगातार इस बार भी बाढ़ जब से आई है मनोहर यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी की सेवा दल की टीम मदद पहुंचाने में लगी है। सूखा राशन बांटना हो या मेडिकल कैंप लगाना, इन्होनें हर तरह से प्रभावितों की मदद की है।

युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने खुब सरकार को खड़ी खोटी सुनायी। उन्होनें सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिला। कई एकड़ जमीन का कटाव नदियों द्वारा इस साल भी किया गया। वहीं सरकार का कहना है कि इस साल तैयारी बढ़िया हुई हैं। यदि तैयारी शत-प्रतिशत होती तो इतनी बड़ी आबादी भूखी प्यासी नहीं होती। कितने लोगों को अपना घर-बार छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेना पड़ा है। इनकी सभी संपत्ति बाढ़ के पानी में बह गई। अब फिलहाल यह बेरोजगार हैं और इन्हें देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे लोगोंकी मदद के लिए जन अधिकार पार्टी आगे आई है और हम लगातार इनकी सहायता कर रहे हैं। सरकार की सभी बातें हवा-हवाई ही रहती हैं।

इस दौरान युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह जी, छात्र युवा शक्ति मानसी के प्रखंड अध्यक्ष अमृत राज जी, युवा शक्ति के नेता रवीश कुमार धीरज कुमार सिंटू कुमार कई नेता गण मौजूद थे।


Suggested News