बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर रुप से घायल

ट्रक और बाइक में टक्कर, बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर रुप से घायल

नवगछिया : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर एक तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत ही गई वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर कचहरी टोला निवासी नंदकिशोर मंडल का 21 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और आलमनगर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर बासा निवासी गंगा प्रसाद मंडल का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मंडल बाइस से जा रहे थे। उसी दौरान विक्रमशिला पुल के पहुंच पथ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता पुलिस मौके पर पहुंच दोनो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरो ने विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही दोनो युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवकों के परिजनों ने बताया कि दोनों किसी काम से भागलपुर गए थे और देर शाम अपने घर को लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि मृतक विशाल कुमार अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।  

नवगछिया से अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News