SHEKHPURA : झारखंड के देवघर से पूजा कर घर लौट रहे जिले के बरबीघा में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जबकि चिकित्सक ने दो घायल को चिंताजनक बताया है।
घटना देवघर- जमुई मुख्य सड़क मार्ग पर घटित हुई है। जहां देवघर जिला के माधवपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि गाड़ी में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी चुलबुल सिंह के रूप में की गई। जबकि इस हादसे में रवि शंकर, अमित कुमार कारू सिंह सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद जहाँ अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट