खगड़िया। मानसी ठाठा के पास एक साइकिल सवार को एक गीट्टी से लदा ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत हो गई। इधर बताते चलें कि आज पिता- सुर्य नारायण सिंह के बेटे प्रकाश सिंह रोजाना की तरह आज भी अपने काम पर जा रहा थे कि अचानक से ट्रक ने उसे कुचलते हुए पार हो गया। घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाठा की है।
घटना की जानकारी मिलते ही मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। परिजनों का कहना है कि चार लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। दो घंटे तक NH31 को जाम कर रखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मानसी सीओ भी पहुंचे और मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इधर घर वालों की रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक प्रकाश सिंह पेशे से एक मजदूर थें। वे सिरजुआ गांव के रहने वाले थें। पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। इधर मानसी सीओ त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लाख सहायता राशि उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।