बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फर्जी डीटीओ बनकर जांच के नाम ट्रकों को लेते थे लूट, पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा

फर्जी डीटीओ बनकर जांच के नाम ट्रकों को लेते थे लूट, पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हाइवे पर सरिया लदे ट्रक को लूटने की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बाढ़ के एसएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, जिंदा गोली, मोबाइल और नकद रुपये बरामद किये है। 

एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हाइवे पर कुछ अपराधी जमा हुए है और ट्रक को लूटने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना के आधार पर बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। तीन जगहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाया गया और पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बाढ़ निवासी सुजीत राय, खगड़िया के निवासी अलौली पप्पू यादव, विपिन कुमार, कृष्णा सिंह, विक्रम कुमार शामिल है। इनके पास से दो देशी कट्टा, तीन गोलियां, मोबाइल फोन और पांच हजार नगद रुपए भी बरामद किए गए हैं। इन अपराधियों ने बाढ़ और मोकामा के बीच सरिया लदे ट्रक को लूटने की योजना बनाई थी। 

लिपि सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान लूटेरों ने बताया कि इससे पहले यह लोग खगड़िया के अलौली और मुजफ्फरपुर में भी सरिया लदे ट्रक को लूट चुके हैं। वहीं शेखपुरा में भी सरिया लदे ट्रक को लूटने की बात अपराधियों ने स्वीकार की है। वहीं बेगूसराय और समस्तीपुर में भी इन अपराधियों द्वारा लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया था। 

एएसपी ने बताया कि सुजीत राय और पप्पू यादव की तलाश रांची पुलिस भी कर रही थी। रांची के नामकुम में वनस्पति लदे ट्रक को पिछले साल इन अपराधियों ने लूट लिया था। इसके अलावा रांची के टाटा सिल्वे थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में भी सुजीत और पप्पू फरार चल रहे थे। खगड़िया के अलौली इलाके में भी अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरोह के सदस्य फर्जी डीटीओ बनकर लूटपाट करते थे। 

अपराधियों द्वारा विजय कुमार नाम के निजी शिक्षक को हायर किया गया था। विजय कुमार को कोट पैंट पहना कर डीटीओ के रूप में परिचय कराया जाता था तथा गाड़ियों की चेकिंग के बहाने ट्रकों को रोका जाता था। ड्राइवर के उतरते ही गिरोह के सदस्य उसे अपने कब्जे में ले लेते थे। सरिया लदे ट्रक इनके सॉफ्ट टारगेट रहते थे। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि सरिया लदे ट्रक आसानी से बिक जाते थे और उन्हें किसी गोदाम में तत्काल छिपा दिया जाता था। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना रांची, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया जिले की पुलिस को दे दी गई है। इन अपराधियों ने अब तक 15 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। सभी वारदातों में फर्जी डीटीओ बनकर ही घटना को अंजाम दिया गया था।

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News