बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत का तुगलकी इंसाफ : महिला के दुष्कर्म की शिकायत पर इंसाफ की जगह निर्वस्त्र कर घुमाने का दिया आदेश

पंचायत का तुगलकी इंसाफ : महिला के दुष्कर्म की शिकायत पर इंसाफ की जगह निर्वस्त्र कर घुमाने का  दिया आदेश

NEWS4NATION DESK : पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद एक महिला के बाल काटकर उसे निर्वस्‍त्र घुमाया गया। पंचायत को महिला पर संदेह था कि उसके अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों की पहचानकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामलाझारखंड के कोडरमा जिले के डेंगोडीह गांव की है। 

इस पूरे प्रकरण में सबसे हैरानी की बात है कि पंचायत के इस फैसले से एक दिन पहले ही महिला ने पंचायत में शिकायत की थी कि उसका 22 साल का भतीजा उसके पति की अनुपस्थिति में उससे जबरन संबंध बनाता है। पंचायत के इस फैसले से पीड़‍ित महिला सदमे में है।

इधर इस मामले को लेकर कोडरमा एसपी एम तमिल वंजन ने बताया कि पंचायत के हुक्म पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 11 लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Suggested News