बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास सिविल सर्जन का तुगलकी फ़रमान, सासाराम सदर अस्पताल में पत्रकारों के आने पर रोक

रोहतास सिविल सर्जन का तुगलकी फ़रमान, सासाराम सदर अस्पताल में पत्रकारों के आने पर रोक

SASARAM : प्रेस पर प्रतिबंध की एक खबर रोहतास से है। सासाराम की सदर अस्पताल में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. के.एन. तिवारी ने इसके लिए नोटिस निकाला है, जिसे अस्पताल में लगा दिया गया हैं। अब अस्पताल के अंदर पत्रकारों का प्रवेश नहीं होगा। 

इस संबंध में ट्रामा सेंटर में लगाए गए नोटिस के बाद अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ भगवान सिंह ने विभिन्न वार्ड में भी पत्रकारों के प्रवेश को निषेध कर दिया तथा उन्होंने कहा है कि कुछ पत्रकार एक ही खबर को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। जिससे अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है। जिसको देखते हुए सिविल सर्जन ने यह निर्णय लिया है कि अब ट्रामा सेंटर एवं विभिन्न वार्ड में पत्रकारों द्वारा वीडियोग्राफी एवं समाचार संकलन नहीं किया जाएगा तथा उन्हें जो भी खबर बनानी है वह बाहर से बनाएंगे।

 प्रेस पर प्रतिबंध वाले इस फरमान के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दल के लोगों ने निंदा की हैं एवं इसे प्रेस के स्वतंत्रता का हनन बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन अपनी खामियों को छुपाने के लिए ऐसा आदेश जारी किया है। 


Suggested News