बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो बार विधायक रहे विनोद यादव और भाजपा नेता मनोज भारद्वाज ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई और शुभकामना

दो बार विधायक रहे विनोद यादव और भाजपा नेता मनोज भारद्वाज ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई और शुभकामना

PATNA : बख्तियारपुर से दो बार के विधायक रहे विनोद यादव एवं भाजपा नेता मनोज भारद्वाज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सिद्धांतों को अपनाते हुए पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विनोद यादव एवं मनोज भारद्वाज के कांग्रेस  में आने से  पार्टी को मजबूती मिलेगी। दोनों नेता अब कांग्रेस के विचारों को घर घर पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ,विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ,विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉक्टर मदन मोहन झा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, मीडिया बिभाग के चैयरमैन राजेश राठौड़ ,एवं  राज किशोर सिंह ने भी  विनोद यादव एवं मनोज भारद्वाज को पार्टी की सदस्यता लेने पर शुभकामना दी है।

Suggested News