बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में बालू घाट पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी

आरा में बालू घाट पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी

आरा. 20 अक्टुबर 2022 को कोइलवर थाना क्षेत्र के राजापुर के सामने महुई बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोली बारी की घटना में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना स्थल से गोली का खोखा भी बरामद कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के राजापुर के महुई बालू घाट पर दो गुटों के बीच फायरिंग हो रही है।

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर हिमांशु सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कारवाई की गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा, एक जिंदा कारतुस, एक इंडिको गाड़ी, दो बाइक एवं चार मोबाइल और दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहिल कुमार पिता रवि कुमार गुप्ता राजापुर कोइलवर और नितीश कुमार पिता रविंद्र सिंह मधवा थाना पालीगंज पटना शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी पूर्व से रहा है। पुलिस गोलीबारी की घटना में शामिल और लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने में जुटी है।

वहीं चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव के मठिया टोला में एक सोनार पिंटू कुमार बागर थाना सिकरहटा को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर जख्मी करने के बाद पांच हजार रुपये नगद सहित जेवरात लूट लिया था। इसके बाद जख्मी द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए लूट कांड में शामिल विकाश कुमार पिता उमेश सिंह सूर्यपुरा टोला थाना चरपोखरी और भुवल  यादव पिता गुपुत सिंह प्रीतम पुर थाना चरपोखरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चांदी का सिक्का,चांदी का कानबालि चार और दो मुबाइल बरामद कर लिया।

Suggested News