बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हमलोग भाई-बहन हैं...प्लीज हमें छोड़ दीजिए, वायरल वीडियो में वो लगाती रही गुहार...फिर क्या हुआ

हमलोग भाई-बहन हैं...प्लीज हमें छोड़ दीजिए, वायरल वीडियो में वो लगाती रही गुहार...फिर क्या हुआ

बिहार के गया से छेड़खानी से संबंधित वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों का नाम सुधीर यादव व विजय यादव है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने वजीरगंज थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

TWO-ACCUSED-ARRESTED-IN-VIRAL-VIDEO-CASE-IN-GAYA7.JPG

आपको बता दें कि दो-तीन दिनों से छेड़खानी से संबंधित दो वीडियो पूरे इलाके में वायरल था। एक वीडियो वजीरगंज के तरवा गांव के दादर नदी के पास का है जिसमें लड़की ग्रामीणों से बार-बार माफ कर देने की बात कह रही है। लड़की चीख रही है चिल्ला रही है, मैंने कुछ नहीं किया है, मुझे छोड़ दीजिए। वो इधर-उधर भाग रही है। पूरी तरह से बदहवास दिख रही है। कुछ गांववाले लड़के किसी भईया को छोड़ देने की बात कह रहे हैं लेकिन उस शख्स के ऊपर भूत सवार है। वो दौड़ा-दौड़ाकर लड़की व लड़के को पीट रहा है। कुछ लोग उसमें से वीडियो बनाने की बात भी कह रहे हैं। 

TWO-ACCUSED-ARRESTED-IN-VIRAL-VIDEO-CASE-IN-GAYA2.JPG

चारों ओर से लड़के व लड़की को कुछ लोगों ने घेर रखा है। मौका-ए-वारदात पर एक साइकिल सवार व दो बाइक पर कुछ लोग भी दिख रहे हैं। लड़का बार-बार एक ही बात कह रहा है कि मैंने कुछ नहीं किया है। मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया है। लड़का उजले शर्ट-पैंट में दिख रहा है। इधर, कुछ लोग लड़के से पूछताछ करने में जुटे हैं तो उधर, एक लड़का जो ब्लू शर्ट में है, वो लड़की को अपने आगोश में लेकर कहीं ले जाता दिख रहा है। फिर दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आते हैं और दोनों को बाइक पर बैठाने की कोशिश करते हैं। यह वायरल वीडियो 17 मई का बताया जा रहा है।

TWO-ACCUSED-ARRESTED-IN-VIRAL-VIDEO-CASE-IN-GAYA3.JPG

वहीं दूसरे वायरल वीडियो में एक खेत का सीन दिख रहा है, जहां एक लड़का व लड़की को घेरकर कुछ ग्रामीण खड़े हैं। गांववाले दोनों से पूछताछ कर रहे हैं कि तुमलोग कहां के रहनेवाले हो तभी एक बुजुर्ग खेत से निकलते हैं और गालियों की बौछार के साथ लड़के को मारना-पीटना शुरू कर देते हैं। उसी बुरी तरह पटककर मारा जाता है। लात-घूंसों से उसे लहूलुहान कर दिया जाता है। वो बख्श देने की गुहार लगाता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं। वो सफाई देता है कि हमलोग भाई-बहन हैं।

TWO-ACCUSED-ARRESTED-IN-VIRAL-VIDEO-CASE-IN-GAYA6.JPG

हमलोगों को जाने दीजिए लेकिन वहां पर ऐसी बातों को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं। लड़की की तस्वीर लेकर वाट्सअप कर देने की बात कही जा रही है। लड़की से उसके घर का अता-पता पूछा जा रहा है। लड़की सहमी-सी, डरी-सी दिख रही है। 

TWO-ACCUSED-ARRESTED-IN-VIRAL-VIDEO-CASE-IN-GAYA4.JPG

इधर, लड़के को बुजुर्ग लगातार दौड़ा-दौड़ाकर मार रहे हैं। लड़के ने जींस पैंट व सफेद शर्ट पहन रखा है। वायरल वीडियो 18 मई का बताया जा रहा है।   

 

 

Suggested News