बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पेट्रोल पंप संचालक से ढाई लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

बांका में पेट्रोल पंप संचालक से ढाई लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

बांका. खबर बांका के शंभुगंज झखरा नहर मोड़ के पास की है। यहां पर हनुमान मंदिर के समीप रविवार को दिनदहाड़े पेट्रेाल पंप संचालक से हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने बाइक सहित दो लाख 50 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सचूना पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार पंप संचालक मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के पैरू मंडल चौक के समीप मंत्रिका पेट्रोल पंप चलाते हैं। रामनवमी का ध्वजारोहण को लेकर घर जा रहे थे। तभी उक्त घटना घटी है। पंप संचालक का कहना है कि घर में भतीजे की शादी लगी है। इसके लिए अन्य निजी काम के लिए बाइक की डिक्की में ढाई लाख नकदी लेकर घर आ रहे थे।

शंभुंगज बाजार से दोपहर 12 बजे के करीब नहर मोड़ के रास्ते आ रहे थे। बाजार से करीब सौ गज की दूरी पर पीछे से सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर एक ने कनपटी में हथियार सटाकर पहले मोबाइल लिया। इसके बाद बाइक लेकर फिर शंभुगंज की तरफ फरार हो गए।

Suggested News