बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छुट्टी में बाइक से चंपारण जा रहे बिहार पुलिस के दो जवान हुए हादसे के शिकार, ट्रक से टकराने के बाद हुई मौत

छुट्टी में बाइक से चंपारण जा रहे बिहार पुलिस के दो जवान हुए हादसे के शिकार, ट्रक से टकराने के बाद हुई मौत

ARA : शनिवार की अहले सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के  आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर शाहपुर के बिलौटी गांव के पास  तकरीबन सवा पांच बजे ट्रक और बाइक की टक्कर मे बाइक पर सवार दोनो बीएसपी जवान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टक्कर के बाद बालू लदा ट्रक घटना स्थल पर ही पलट गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार बताया जाता है।मृतक दोनों जवान एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर के डुमरांव स्थित बी एस पी-4 में पोस्टेड थे।जो  छूट्टी मे छठ पूजा करने अपने गाँव जा रहे थे। तभी बीच रास्ते मे अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण के टिकटा थाना के बेहारी गांव निवासी बीएसपी जवान 25 वर्षीय सुशील कुमार झा और पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना के पंजियरवा गांव निवासी  26 वर्षीय जगदीश साह बताया जाता है।  घटना के वक्त दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर आरा के रास्ते अपने गांव जा रहे थे तभी शाहपुर के बिलौटी के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दोनों जवानों की मौत हो गई ।घटना के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसका ड्राइवर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं घटना के बाद घटना स्थल के पास से गुजर रही शाहपुर पुलिस की गश्ती गाड़ी दोनों जवानों को लेकर शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल दोनों जवानों के शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा दिया गया। वहीं इस घटना के बाद डुमरांव बीएसपी-4 के कई जवान सदर अस्पताल में मौजूद है लेकिन घटना के बारे मे पूछ ताछ करने पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। घटना की जानकारी मृतक दोनो जवानो के परिजनो को दे दी गई है। 

सूत्रो की माने तो मृतक दोनो जवानो के पारर्थिव शरीर को भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे सलामी देने के बाद उनके पैत्रिक गांव भेज दिया गया। घटना की जानकारी जैसे ही डुमरांव बीएसपी कैंप मे मिली। पूरे बीएसपी कैम्प मे शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते मृतक के जवान साथी सदर अस्पताल आरा मे जुट गए। अपने जवान साथी की शव को देख कर सभी के आँखे नम हो गई।


Suggested News