बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लुका छिपी खेल रहे दो भाईयों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : लुका छिपी खेल रहे दो भाईयों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MOTIHARI : जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर उतरी पंचायत के वार्ड ग्यारह में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। बिजली की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दो भाइयों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। वही परिजन में कोहराम मच हुआ है। 


बताया जाता है कि मृतकों में शेख एहसान का पुत्र अरबाज आलम(11) वर्ष व शेख फिरोज आलम का पुत्र तौफीक आलम (9) वर्ष है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के बच्चे लुका छिपी खेल रहे थे। लुका छिपी के दौरान दोनों भाई घर मे छिपने गये। 

जहां अचानक घर मे लगा बिजली का तार टुटकर शरीर पर गिर गया। जिससे अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तौफीक की सांस चल रही थीं। घर से अस्पताल ले जाने के क्रम में थोड़ी ही दूर पर उसकी भी मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने बताया की दोनों के पिता बाहर मजदूरी करने गये है। इसकी सूचना मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तौफीक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बहुत मन्नतों के बाद पांच बहनों के बाद तौफीक का जन्म हुआ था। घटना के बाद दोनों बच्चे के शव देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News