बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन व भांजे की खोज में ओडिशा से नवादा पहुंचे दो भाई, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

बहन व भांजे की खोज में ओडिशा से नवादा पहुंचे दो भाई, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

नवादा. अपनी बहन व भांजा की खोज में दो भाइयों ने ओडिशा से नवादा पहुंचे हैं। यहां नवादा नगर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों ने न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन और भांजा को नवादा के एक युवक ने भगा ले आया है।

ओडिशा से नवादा के के नगर थाना पहुंचे दो भाई ने कहा कि हमारी बहन एक महीना से लापता है। लोकेशन के आधार पर नवादा पहुंचे हैं। बता दें कि ओडिशा के पुरी जिला के मालूदा गांव के रहने वाले बसंत कुमार राय की पुत्री सुजाता बलवंत राय एक महीना से लापता है। परिवार को यह जानकारी मिली थी कि नवादा के रहने वाले विक्रम कुमार गोनवां गांव के युवक ने उनकी लड़की और नाती को भगा ले आया है।

इसकी तलाश में वह नवादा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि थाना के द्वारा लोकेशन दिया गया कि युवक नवादा में है। इसके बाद हम लोग नवादा पहुंचे हैं, लेकिन अब तक कहीं पर बच्ची का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में विक्रम नाम का लड़का ने जबर्दस्ती बहन और नाती को लेकर भाग गया। इसकी तलाश हम लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी बेटी सुजाता बलवंत के पति सुशांत बलवंत मुंबई के प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 8 साल का नाती और हमारी बेटी को नवादा के युवक ने लेकर भाग आया है। इसी के आधार पर हम लोग खोजबीन कर रहे हैं। नवादा की पुलिस से पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा है कि परिवार लोग यहां पहुंचे हैं। लोकेशन के आधार पर छानबीन की गई, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला है।

Suggested News