बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भोजपुर में गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ARA : एक तरफ आज चारों तरफ रामनवमी की धूम मची है। हर तरफ भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन सबके बीच भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ गंगा नदी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी है। घटना बड़हरा प्रखंड के एकौना गंगा घाट की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक दो किशोर गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। गंगा घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। 

शवों को स्थानीय गोताखोरों के मदद से गंगा नदी से निकाला गया। शवों के निकलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गाँव में रामनवमी की खुशियाँ मातम में बदल गयी है।

Suggested News