बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पानी भरे गड्ढे में डूबे एक ही परिवार के दो बच्चे, मचा कोहराम

पटना में पानी भरे गड्ढे में डूबे एक ही परिवार के दो बच्चे, मचा कोहराम

पटना. दानापुर थाना के आदमपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची व एक बच्चा की मौत हो गयी। मृतक संजय कुमार राय का 8 वर्षीय पुत्र हरिओम हरी तथा 6 वर्षीय पुत्री शिवांगी कुमारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता की जमीन की देखभाल संजय कुमार कई सालों से कर रहा था। उक्क्त जमीन पर झोपड़ी नुमा मकान बनाकर संजय कुमार परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार को वह काम पर गया हुआ था। घर मे संजय कुमार की पत्नी सुनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ थी।

दोनो बच्चा बाहर में खेल रहा था। दोनों बच्चों को बुलाया, लेकिन कोइ आवाज नहीं आने पर बाहर निकलकर देखी तो पानी भरे गड्ढे में दोनों का चप्पल तैर रहा था। पानी में घुस कर एक-एक करके दोनों को पानी से बाहर निकाला। उसके बाद डॉक्टर के पास ले गयी। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजय मूलरूप से आरा जिला के चरपोखरी का रहने वाला हैं।

Suggested News