बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लूट की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, 1 पिस्टल और गोली बरामद

लूट की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, 1 पिस्टल और गोली बरामद

SUPAUL : शहर में लूट की योजना बनाते पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 गोली, 1 लूट की बाइक और 1 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधी का नाम कुनाल यादव और श्रेयस सिंह है। कुनाल यादव जहा बलहा का रहने वाला है वहीं श्रेयस सिंह हटबरिया का निवासी बताया गया है। 

सदर एसडीपीओ विद्यासागर ने बताया कि बीती रात पुलिस शहर के गश्त पर थी। इसी दौरान लोकहा थाना क्षेत्र स्थित मोहनियां पेट्रोल पंप के समीप दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। दोनो युवक पेट्रोल पंप के आसपास मंडरा रहे थे। युवकों की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, कुछ गोली और बाइक की डिक्की से विदेशी शराब बरामद हुई। 

वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि ये दोनों पहले भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। वहीं वे लोग मोहनियां पेट्रोल पंप को लूटने की योजना थी।  

Suggested News