बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बेटे की शादी से दो दिन पहले अपराधियों ने की मछली व्यवसायी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में बेटे की शादी से दो दिन पहले अपराधियों ने की मछली व्यवसायी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी की हत्या कर अपराधियों ने शव को तालाब किनारे फेक दिया। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी 55 वर्षीय कैलाश उर्फ केलू मंडल के रूप में हुई है। मृतक मछली पालन के साथ मछली बेचने का भी काम करता था। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर गहरे जख्मी के निशान है। 2 दिन बाद उसके पुत्र का शादी था। लेकिन शादी के पहले ही उसकी हत्या कर दी गयी। 

घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बुधवार को सामने आया है। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित मिर्जापुर के एक मछली व्यवसायी की हत्या कर शव को डाका तालाब किनारे फेंक दिया गया था। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी 55 वर्षीय कैलाश उर्फ कैलू मंडल के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी पुष्पा देवी सहित अन्य ने बताया कि कैलाश मंडल प्रखंड मत्स्यजीवी सदस्य होने के कारण मिर्जापुर सरकारी तालाब सहित अन्य जगहों पर मछली पालन का काम करते थे। साथ ही मिर्जापुर बाजार में मछली दुकान चलाते थे। बताया कि अधिकांश समय मिर्जापुर तालाब के समीप ही बिताते थे। घटना के दिन जब कैलाश मंडल भोजन करने घर नहीं आया तो पुत्र विकास उर्फ कारगिल मंडल पिता की खोज करने मिर्जापुर तालाब पहुंचा। वहां दुकान खाली देख समीप के दूसरे तालाब में खोजने डाका के अश्वनी झा तालाब पहुंच गया। वहां देखा कि कैलाश मंडल तालाब किनारे मृत पड़े थे। सिर सहित शरीर के अन्य जगहों पर जख्म के निशान थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार व अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है। इसमें दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News