बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक ही सर्टिफिकेट पर BSF व बिहार पुलिस में दो अलग-अलग महिला कर रही काम, मामला खुलते ही उड़े होश

एक ही सर्टिफिकेट पर BSF व बिहार पुलिस में दो अलग-अलग महिला कर रही काम, मामला खुलते ही उड़े होश

बरबीघा (शेखपुरा). एक ही सर्टिफिकेट पर सीमा सुरक्षा बल और बिहार पुलिस में दो अलग-अलग महिलाओं का कार्यरत होने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब बरबीघा प्रखंड के बभनबीघा गांव निवासी एक महिला एथलीट केस दर्ज कराने के लिए बरबीघा थाने पहुंच गई। कृष्ण मुरारी सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी को खेल कोटा से सीमा सुरक्षा बल में नौकरी मिली है।

पिछले कई वर्षों से वे दिल्ली में पदस्थापित है। तीन दिन पूर्व महिला को सासाराम पुलिस मुख्यालय से नोटिस आया कि आपका सर्टिफिकेट फर्जी है। महिला को सर्टिफिकेट जांच करवाने के लिए सासाराम पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है। सासाराम जिला का ही एक महिला खुशबू कुमारी के नाम पर निर्गत सर्टिफिकेट पर ही बिहार पुलिस में नौकरी कर रही है।

सर्टिफिकेट जांच के दौरान हमें यह मामला प्रकाश में आया तब दोनों महिलाओं को नोटिस भेजा गया। बभनबीघ गांव की एथलीट खुशबू कुमारी ने किस बात से नाराज होकर फर्जी खुशबू कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने बरबीघा थाने पहुंच गए। मीडिया को उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में झारखंड के रांची में हुए नेशनल खेल प्रतियोगिता में उन्हें सर्टिफिकेट मिला था। इसका वीडियो फुटेज और ग्रुप फोटो वहां के ऑडिटोरियम में मौजूद है।

यही नहीं खेल के बाद खिलाड़ियों को वितरित हुए सर्टिफिकेट से संबंधित खबर उस समय स्थानीय अखबारों में छपा था, जो सबूत के तौर पर आज भी उनके यहां मौजूद है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि यह मामला पुलिस मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। दोनों को वहां पर उपस्थित होकर अपने अपने सर्टिफिकेट का प्रमाण देना ही होगा। स्थानीय स्तर पर इस मामले में किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप करना उचित प्रतीत नहीं होता है।

Suggested News