बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बम, हथियार लेकर किसान के घर डकैती करने पहुंचे दो दर्जन लोग, गृहस्वामी को मारा चाकू, महिलाओं से भी की मारपीट

बम, हथियार लेकर किसान के घर डकैती करने पहुंचे दो दर्जन लोग, गृहस्वामी को मारा चाकू, महिलाओं से भी की मारपीट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियो पर पुलिस का भय खत्म हो गया है। भय खत्म भी क्यो न हो जब घटना के बाद पुलिस अपराधियो पर कोई कार्रवाई नही कर पा रही है। पिछले एक महीने में जिले में हुए आपराधिक घटनाओं में एक का भी उद्भेदन पुलिस कर पाने में सफल नही रही है। बीती रात करीब एक दर्जन मोटरसाइकिलो पर सवार अपराधियो ने किसान के घर पर धावा बोलकर भीषण लूटपाट मचाया है। 

 मामला आदापुर के झिटकहिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती शनिवार की देर रात्रि किसान राम प्रवेश यादव के घर मे लूट पाट मचाया है। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियो ने किसान राम प्रवेश यादव को चाकू से गोंदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इस दौरानअपने परिजनों को बचाने आयी महिलाओ और लड़कियों की अपराधियो ने जमकर पिटाई किया है। घायल गृहस्वामी राम प्रवेश यादव का मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में इलाज किया जा रहा है। 


फायरिंग की, घर से मिले तीन सुतली बम

बताया जाता है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दहशत फैलाने के लिये कई चक्र फायरिंग भी किया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए है। वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तीन जिंदा बम को बरामद किया है। जो सुतली बम बताया जाता है। 

इस घटना में डकैतों की पिटाई से घायल घायल किसान राम प्रवेश यादव के घायल के पुत्र मुरारी कुमार ने बताया कि करीब 20-25 की संख्या में अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट मचाया है,इस दौरान अपराधियो ने परिवार के सभी सदस्यों की पिटाई किया और धारदार हथियार से काटकर जख्मी कर दिया है।


Suggested News