बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में प्रसाद खाने से दो दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नालंदा में प्रसाद खाने से दो दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नालांदा. नूरसराय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में वीरेंद्र राम के नवनिर्मित मकान में पूजा का प्रसाद खाने से करीब दो दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र राम के घर भगवान सत्यनारायण स्वामी की पूजा हुई थी। पूजा में शामिल होने के लिए गोतिया और परिवार के लोग आए हुए थे। पूजा संपन्न होने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते घर के बड़े लोगों को भी उल्टी और दस्त होने लगा। इसके बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। यहां सभी लोग इलाजरत है।

फूड पॉइजनिंग का शिकार

5 वर्षीय प्रियांशु कुमार, 8 वर्षीय राधिका कुमारी, 7 वर्षीय रितिक कुमार, 5 वर्षीय आर्यन कुमार, 2 वर्षीय कृष्ण कुमार, 21 वर्षीय पिंकी देवी, 11 वर्षीय आयुष कुमार, 2 वर्षीय प्रिया कुमारी, 3 वर्षीय आरव कुमार, 1 वर्षीय संटू कुमार, 6 वर्षीय रागिनी कुमारी, 7 वर्षीय तुलसी कुमार समेत 10 अन्य लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गये। सभी गोतिया और परिवार के लोग हैं।


Suggested News