बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, एक हथियार से साथ गिरफ्तार

नवादा में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, एक हथियार से साथ गिरफ्तार

NAWADA : जिले में आपसी बर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के सातना बीघा गांव में वर्चस्व को लेकर पिछले कई वर्षों से भिड़ंत होती रही है। इस वर्चस्व को लेकर कई बार गोलीबारी और मारपीट की घटना हो चुकी है। 

मंगलवार को एकबार फिर दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से गोलीबारी भी की गई। वहीं इस भिड़ंत के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के महताब आलम नामक शख्स को हथियार के साथ पकड़ कर बंधक बना लिया।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही मेसकौर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महताब को हिरासत में ले लिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के अख्तर खां का अपना ही चचेरे भाई महताब आलम के साथ पुराना विवाद चल रहा है। दोनो गांव में अपना-अपना वर्चस्व कायम करना चाहते है। इसी को लेकर दोनो के बीच कई बार खुनी संघर्ष हो चुका है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News