बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में हिन्दू धर्म को दो परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म, बौद्ध आचार्य ने छेका की कराई रस्म अदायगी

मुजफ्फरपुर में हिन्दू धर्म को दो परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म, बौद्ध आचार्य ने छेका की कराई रस्म अदायगी

MUZAFFARPUR : बिहार में आज भी धर्मान्तरण की खबरें सामने आती हैं। ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया है। जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के दिन अनुसूचित जाति के दो परिवारों ने बौद्ध धर्म को अपना लिया। दोनों परिवार अपने लड़का लड़की की शादी भी बौद्ध धर्म के रीति रिवाज से ही कर रहे हैं। आज मोतिहारी के बौद्ध आचार्य ने बौद्ध धर्म के रीति रिवाज से दोनों वर वधू के लिए छेका की शुरुआत की। 

लड़की के पिता प्रदुमन रजक ने कहा की अपने स्वेच्छा से अपनी बच्ची का शादी बौद्ध धर्म के रीति रिवाज से कर रहे हैं। कहीं से कोई दबाव नहीं है। वही इस छेका समारोह में संत गाडगे के अध्यक्ष अजय समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। लड़की के बालूघाट धोबी कुआं स्थित निजी आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बताया गया की बौद्ध धर्म में कोई उंच नीच नहीं है। राष्ट्रपिता ने सभी को समानता की नजरों से देखा है। आज उनकी पुण्यतिथि पर बौद्ध धर्म अपना कर बौद्ध रीति रिवाज से शादी के लिए छेका का रस्म अदायगी किया गया है। इससे समाज में नया सन्देश जायेगा।  

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News