छपरा नगर निगम की दो महिला सफाईकर्मी जाएँगी दिल्ली, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगी शामिल

छपरा नगर निगम की दो महिला सफाईकर्मी जाएँगी दिल्ली, गणतंत्र द

CHAPRA : छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त के द्वारा सभी सफाई कर्मियों के कार्यो के समीक्षा उपरांत दो सफाई महिला कर्मी का नाम भारत सरकार के 26 जनवरी के परेड देखने के लिए भेजा गया था। जिसका चयन भारत सरकार की ओर से दोनो सफाई महिला कर्मी को चयन कर लिया गया है। 

रूबी देवी पति विक्की राम एवं राधा देवी पति संतोष राम को भारत सरकार के द्वारा 26 जनवरी 2024 के परेड देखने के लिए बुलाया गया है। जिसके लिए आने जाने के लिए विभागीय खर्चे पर उनको दिल्ली ले जाया जायेगा। 

नगर निगम के दोनो सफाई कर्मी के नाम चयन होने पर सभी सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा के द्वारा दोनों सफाई कर्मी के चयन होने पर बधाई दी गयी है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट