बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

औरंगाबाद में अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

AURANGABAD : जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के लभरी गांव के समीप की है। जहां सड़क पार करने के दौरान एक महिला फुलवा देवी को बाइक ने रौंद दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं दूसरी घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके की है। जहां एक साइकिल सवार सतनारायण मेहता बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मेहता गंभीर रूप घायल हो गए।  

स्थानीय लोगों की मदद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा पुल के समीप की है। जहां अज्ञात वाहन ने बस में टक्कर मार दी। 

जिससे बस के छत पर बैठा युवक सड़क पर फेंका गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 


Suggested News