बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में दो सगी बहनों का काटा गला, एक की मौत

रोहतास में दो सगी बहनों का काटा गला, एक की मौत

SASARAM : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो सगी बहनों पर धारधार हथियार से हमला किया गया है। इस घटना में जहां एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी उत्कर्ष पांडे की दो पुत्रियां अपने किसी मित्र के घर गई थी। उसी दौरान वहां उनपर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में जहां एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बच्चियों के पिता ने बताया कि वह आज दिन में करीब दस बजे खाना खाकर बाजार गए थे। जब वे बाजार से लौटे तो उन्हें सूचना मिली कि उनकी दोनो बेटियों पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में एक बेटी की मौत हो गई है वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरु की। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि दोनो लड़कियों पर जिस घर में हमला हुआ है। वह उनके मित्र का बताया जा रहा है। घर के अंदर ही घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे घर में खून फैला हुआ है। एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है। घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News