बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असम में चिमनी ईंट भट्ठे में विस्फोट से खगड़िया के दो मजदूरों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

असम में चिमनी ईंट भट्ठे में विस्फोट से खगड़िया के दो मजदूरों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA :  असम के सिलचर में एक चिमनी भट्ठा में ब्लास्ट किया है। जिसमें बिहार के खगड़िया जिले के दो मजदूरों  की मौत हो गई है। जबकि पांच मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मरने वाले में पिता और पुत्र शामिल है, जो कुछ दिन पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में असम गए थे। 


मृतक खगड़िया सदर प्रखंड के बछोता गांव के वार्ड संख्या 14 का रहने वाला था। सभी दस दिन पहले मजदूरी करने असम गए था। परिजनों की माने तो कल नए चिमनी भट्ठा का ओपनिंग हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश चिमनी भट्ठा ब्लास्ट कर गया। जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। जबकि कई घायल हुए है। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक के उपर 35 हजार का कर्ज था। उसी को चुकाने के लिए मजदूरी करने असम गए थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ये मजदूर भट्टा पर आग फूंकने का काम कर रहे थे। अचानक ईंट भट्ठा में जोरदार विस्फोट हुआ और भट्टे का चिमनी भरभराकर गिर गया। 

इसके मलवे में आधे दर्जन से अधिक मजदूर दब गये।  भट्टे पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। जिसमें 5 लोगों के मौत की सूचना सामने आयी है। मृतकों में दो लोग बिहार के रहने वाले हैं। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

 

Suggested News